Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

झज्जर पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता, अवैध असलाह के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

August 12, 2023

झज्जर पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता, अवैध असलाह के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

झज्जर पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन के नेतृत्व मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए झज्जर सदर पुलिस की एक टीम द्वारा एक आरोपी को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। थाना सदर झज्जर की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी से पूछताछ में अनेक आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है।

विशेष रूप से अवैध हथियार रखने वाले दोषियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने के संबंध में एसपी डॉ अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा-निर्देश किए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशानुसार तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर की टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी को काबू किया गया। सचिवालय झज्जर में स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने पकड़े गए आरोपी तथा बरामद हथियारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक सुंदर पाल के नेतृत्व में थाना सदर झज्जर की टीम द्वारा गुप्त सूचना पर मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए गांव सिलाना के एरिया से एक युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो मौका पर उसके कब्जे से 03 देशी पिस्तौल, तीन खाली मैगजीन व 22 जिंदा कारतूस बरामद हुए। थाना सदर झज्जर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार, मुख्य सिपाही संदीप कुमार, जयवीर सिंह व सिपाही कपिल की टीम झज्जर रेवाड़ी रोड पर गांव सिलाना के एरिया में तैनात थी।

टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक गांव सिलाना में नौरंगपुर रोड के पास अवैध हथियार लिए हुए हैं। गुप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को काबू किया। पकड़े गए युवक की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 03 देशी पिस्तौल, तीन खाली मैगजीन व 22 जिंदा कारतूस बरामद हुए। अवैध असलाह के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान कर्ण उर्फ गुड्डू निवासी गांव मानकावास हाल चरखी दादरी के तौर पर हुई।

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए 05 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। एसपी डॉ अर्पित जैन ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में तीन अन्य आपराधिक मामलों के संबंध में खुलासा हुआ।

आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में झज्जर निवासी एक युवक की हत्या का, एक मामला जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला करने का तथा एक मामला अवैध हथियार रखने का दर्ज हुआ था। अवैध असलाह के साथ पकड़े गए आरोपी को पूछताछ के पश्चात अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त मामले की गहनता से जांच पड़ताल की कार्रवाई लगातार जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें