Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश

August 16, 2023

राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश

जयपुर: राजस्थान में मानसून की गतिविधियां कई दिनों से कमजोर बनी होने के बीच कई हिस्सों में बीते चौबीस घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अधिकतर भागों में कमजोर मानसून परिस्थितियां है। इसके अनुसार, पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक 43 मिलीमीटर बारिश गोंिवदगढ़, अलवर में दर्ज की गई है।

आगामी दिनों में पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि जोधपुर, बीकानेर व अजमेर संभाग के अधिकतर भागों में मौसम मुख्यत? शुष्क बना रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में मानसूनी बारिश हुए कई दिन बीत चुके हैं। बुधवार को भी यहां आसमान में बादल छाये रहे और कई इलाकों में हल्की बरसात हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें