Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anupam Kher के साथ काम करने पर खुद को मानता हूं भाग्यशाली : Mohit Raina

August 16, 2023

Anupam Kher के साथ काम करने पर खुद को मानता हूं भाग्यशाली : Mohit Raina

नई दिल्लीः एक्टर मोहित रैना नीरज पांडे की रोमांचक थ्रिलर सीरीज द फ्रीलांसर में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपने को-स्टार अनुपम खेर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह उनके साथ काम करने का अवसर पाकर खुद को भाग्यशाली मानते हैं। मोहित ने कहा, कि ‘अनुपम सर मेरे जैसे अभिनेताओं के लिए लीजेंड हैं, उन्हें यह कहलाना पसंद नहीं है। उनके साथ काम करना जाहिर तौर पर एक बेहतरीन मौका है, मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। आप हमेशा किसी वरिष्ठ को देखकर भी सीखते हैं।‘

यह सीरीज शिरीष थोराट की किताब ए टिकट टू सीरिया पर आधारित है। किताब में इस्लामिक स्टेट के खतरनाक अभियानों के बारे में कहानी साझा करने का प्रयास किया गया है। कैसे आतंकवादी समूह ने एक क्रॉस-कंट्री ऑपरेशन को अंजाम दिया है। फ्राइडे स्टोरीटेलर्स द्वारा निर्मति फिल्म के क्रिएटर नीरज पांडे हैं। उन्हें ए वेडनसडे, स्पेशल 26, बेबी, एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी और अन्य फिल्मों के लिए जाना जाता है। द फ्रीलांसर एक एक्सट्रेक्शन मिशन के बारे में है जहां एक लड़की को सीरिया के युद्धग्रस्त माहौल में बंदी बना लिया जाता है। 1 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली द फ्रीलांसर में सुशांत सिंह, जॉन कोककेन, गौरी बालाजी और नवनीत मलिक, मंजिरी फडनिस, सारा जेन डायस सहित अन्य प्रमुख भूमिका में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें