Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ireland के खिलाफ T20 श्रृंखला में नजरें बुमराह और भारत की युवा ब्रिगेड पर पहुंचे 

August 17, 2023

Ireland के खिलाफ T20 श्रृंखला में नजरें बुमराह और भारत की युवा ब्रिगेड पर पहुंचे 

डबलिन: करीब 11 महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह के फॉर्म और फिटनेस पर सभी की नजरें होंगी जब वह आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे। भारतीय टीम में आईपीएल के स्टार रूतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह और जितेश शर्मा है लेकिन नजरें बुमराह पर होंगी।

यह तेज गेंदबाज दो महीने बाद भारत में शुरू होने वाले वनडे विश्व कप में भारत की रणनीति का अभिन्न अंग है। 29 वर्ष के बुमराह को पिछले साल टी20 विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में कमर में स्ट्रेस फ्रेर हुआ था। इसके बाद उनकी सजर्री कराई गई। पांच दिन के भीतर तीन मैचों में उन्हें अधिकतम 12 ओवर डालने हैं।

इस श्रृंखला से मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर, वनडे कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को पता चलेगा कि मैच फिटनेस के मामले में बुमराह की स्थिति क्या है। पचास ओवरों का प्रारूप हालांकि बिल्कुल अलग है जिसमें उन्हें दो, तीन या चार ओवर के स्पैल में दस ओवर डालने होंगे। बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बुमराह का गेंदबाजी करते हुए वीडियो डाला है।

जिसमें वह शॉर्ट गेंद और यॉर्कर सभी डाल रहे हैं। मैच हालात हालांकि बिल्कुल अलग होंगे और टीम प्रबंधन पिछले साल आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप से पहले उन्हें हड़बड़ी में उतारकर गलती कर ही चुका है। उसके बाद से वह खेल नहीं पाये हैं। इस साल की शुरूआत में एक घरेलू श्रृंखला के लिये उन्हें चुना गया था लेकिन ऐन मौके पर उनका नाम वापिस लेना पड़ा।

कैरियर के लिये खतरा बनी चोट का इलाज कराने के लिये उन्हें सजर्री करानी पड़ी थी। आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला से बुमराह को मैच अभ्यास भी मिलेगा और एशिया कप की तैयारी भी पुख्ता होगी। दूसरी ओर एंड्रयू बालबर्नी की कप्तानी वाली आयरलैंड टीम के पास हैरी टेक्टर, लोरकान टकर, बायें हाथ के स्पिनर जॉर्ज डॉकरेल जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।

भारत के खिलाफ हालांकि अभी तक वे एक भी मैच नहीं जीत सके हैं। उनके बायें हाथ के तेज गेंदबाज जोश लिटिल पिछले साल आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिये खेले थे। बुमराह और संजू सैमसन को छोड़कर मौजूदा भारतीय टीम के सदस्य हांगझोउ में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार होंगे।

वे एशियाई खेलों की तैयारी को इस श्रृंखला के जरिये अंतिम रूप देना चाहेंगे। आईपीएल की खोज रिंकू और जितेश भारत के लिये टी20 क्रिकेट में पदार्पण करेंगे जबकि शिवम दुबे के पास वापसी का मौका होगा । प्रसिद्ध कृष्णा भी बुमराह की तरह वापसी कर रहे हैं । बेंगलुरू के इस तेज गेंदबाज को भी कमर के स्ट्रेट फ्रेर से उबरने के लिये सजर्री करानी पड़ी थी ।

टीमें :

भारत : जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रूतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान। आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, लोरकान टकर, रॉस एडेयर, मार्क एडेयर, कुर्टसि कैंफर, जेरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, फियोन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, बेन व्हाइट, क्रेग यंग, थियो वान वोरकोम । मैच का समय : शाम 7.30 से ।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें