Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

उप्र: चिकित्सक दंपति को बंधक बना कर लाखों की लूट, मरीज बनकर आए थे बदमाश

August 17, 2023

उप्र: चिकित्सक दंपति को बंधक बना कर लाखों की लूट, मरीज बनकर आए थे बदमाश

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के व्यस्त लाबेला चौक के पास हथियारबंद बदमाशों ने एक बुजुर्ग डॉक्टर दंपति से उनके घर में लूटपाट की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा की है। उसने बताया कि डॉ सुरेंद्रनाथ गोविल और उनकी डॉ मृदुला गोविल जाने-माने चिकित्सक हैं और उनका अस्पताल तथा आवास जोगीपुरा में है।

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग दंपति अकेले ही रहते हैं। उनके दोनों पुत्र नोएडा व गुड़गांव में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे डॉ सुरेंद्रनाथ गोविल अस्पताल बंद करके घर के बरामदे में बैठे थे तभी कम से कम छह बदमाश खुद को मरीज बताकर वहां पहुंच गए और डॉ गोविल को घसीटते उसने बताया कि बदमाशों ने डॉ गोविल को भी बंधक बना लिया और घर में रखी नकदी तथा गहने लूट कर फरार हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अमित किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि आवशय़क कार्रवाई की जा रही है, शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें