Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

आइजोल में 2.3 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट बरामद, दो लोग गिरफ्तार

August 17, 2023

आइजोल में 2.3 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट बरामद, दो लोग गिरफ्तार

आइजोल: आइजोल में बृहस्पतिवार को त्रिपुरा के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 2.3 किलोग्राम मेथामेफ्टामाइन टैबलेट (नशीली दवा) बरामद की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिला विशेष शाखा (डीएसबी) की एक टीम ने आइजोल के मध्य में दवरपुई नया बाजार से दो लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान सौरभ नाथ (34) और मोहम्मद नूर अहमद (39) के रूप में हुई है। दोनों उत्तरी त्रिपुरा के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि नशीला पदार्थ निषेध से संबंधित एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मंगलवार को सेरछिप जिले में असम के दो लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से 500 ग्राम हेरोइन और 5.32 किलोग्राम मेथा टैबलेट जब्त की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें