Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रेटर नोएडा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

August 17, 2023

ग्रेटर नोएडा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो युवकों को 80 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने विभिन्न स्थानों से मादक पदार्थ बेचने के आरोप में आधा दर्जन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के कार्यालय ने बताया कि बीटा-दो थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र और उनके दल ने एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आज सुबह हौंडा चौक के पास से दो गांजा तस्करों राजेश तथा सुभाष को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी एक स्विफ्ट कार में करीब 80 किलो गांजे को बेचने जा रहे थे।

इस संबंध में जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि इसके अलावा बीटा-दो थाने के पुलिस दल ने बीती रात चुनु और अमित को भी दो किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल बरामद की। नोएडा सेक्टर-63 के पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि एक अन्य घटना में जितेंद्र नामक युवक को बीती रात पुलिस ने एक किलो 100 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसी सेक्टर में नरेंद्र नामक युवक को 110 पव्वे अवैध शराब बरामद करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब के 61 पव्वे सहित रामकिशोर को गिरफ्तार किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें