Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

परिवर्तनों के माध्यम से ब्रिटेन का नेतृत्व करने के लिए मैं सही प्रधानमंत्री हूं : ऋषि सुनक

August 17, 2023

लंदन: परिवार के साथ कैलिफोíनया से छुट्टी मनाकर लौटे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि तेजी से होते प्रौद्योगिकी परिवर्तन और कठिन आíथक चुनौतियों के समय में वह देश के शीर्ष पद के लिए सही व्यक्ति हैं।बुधवार को ‘द टाइम्स’ के साथ एक साक्षात्कार में 43 वर्षीय नेता ने नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुद्रास्फीति का 7.9 प्रतिशत से गिरकर 6.8 प्रतिशत पर आना इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

सुनक ने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी क्षेत्र में परिवर्तन से देश को लाभान्वित करने के लिहाज से मुझे लगता है कि मैं सही व्यक्ति और सही प्रधानमंत्री हूं।’’उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटेन वह देश है जो प्रौद्योगिकी में परिवर्तनों से लाभान्वित होता है, यही वह जगह है जहां वे कंपनियां स्थापित हो रही हैं, जहां वे बढ़ रही हैं, जहां वे निवेश कर रही हैं, जहां वे नौकरियां सृजित कर रही हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें