Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

E-sports में करियर ग्रोथ की संभावनाओं पर काम कर रही है Iku

August 18, 2023

E-sports में करियर ग्रोथ की संभावनाओं पर काम कर रही है Iku

 

लखनऊ: युवाओं में आनलाइन गेम्स के प्रति बढ़ते आकर्षण के बीच हाई परफॉरमेंस स्मार्टफोन ब्रांड, आईकू ने कहा है कि अगले तीन सालों में ई-स्पोर्टस के बाजार में 80 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी के पूर्वानुमान के मद्देनजर कंपनी ई स्पोर्टस में करियर समेत अपनी विभिन्न योजनाओ को विस्तार दे रही है।आईकू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निपुण मार्य ने गुरुवार को यहां कहा कि ई स्पोर्टस के प्रति रूझान दुनिया भर के देशों में तेजी से बढ़ा है और यही कारण है कि आगामी एशियाई खेलो में ई स्पोर्टस को मान्यता दी गयी है।

एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होने कहा कि वर्ष 2022 में ई स्पोर्टस का बाजार 23 हजार करोड़ रूपये का था जिसके 2025 तक 41 हजार करोड़ रूपये तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होने कहा कि आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया और आनलाइन प्लेटफार्म का इस्तेमाल करियर के रूप में कर रही है।

यूट्यूब,फेसबुक में क्लिप्स और मीम्स के जरिये युवा पैसा कमा रहे हैं। इसी तरह आनलाइन गेम्स को करियर ग्रोथ के तौर पर लिया जा रहा है जो सराहनीय है। मार्य ने कहा कि आईकू ने कानपुर के 23 वर्षीय श्वेतांक पांडे को तीन महीने तक पूरे देश में किए गये हंट के बाद अपना पहला चीफ गेमिंग ऑफिसर नियुक्त किया है। श्वेतांक आईकू में देश के सबसे कम उम्र के गेमिंग अधिकारियों में से एक बनने का आवेदन देने वाले 60 हजार से अधिक आवेदकों में एक थे।

श्वेतांक का चयन गेमप्ले, गेमिंग के ज्ञान, और व्यक्तित्व एवं संचार के कौशल पर आधारित एक रोमांचक चयन प्रक्रिया के बाद किया गया। उन्होने कहा कि श्वेतांक गेमिंग का शौकीन है, उसका झुकाव हमेशा से गेमिंग और ईस्पोर्ट्सकी ओर था। उसने पूरे एक साल तक नौकरी इसलिए की ताकि वह पैसे बचाकर अपना पसंदीदा गेम, बीजीएमआई खेलने के लिए एक नया फ़ोन ख़रीद सके। अपनी सभी ईएमआई चुकाने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी और गेमिंग में करियर बनाने की अपनी रुचि को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी। यह भारतीय स्मार्टफोन के इतिहास में एक अभूतपूर्व क्षण है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें