Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश की सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए केन्द्र से स्वीकृत हुए 2643 करोड़ रुपए : Jairam Thakur

August 18, 2023

प्रदेश की सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए केन्द्र से स्वीकृत हुए 2643 करोड़ रुपए : Jairam Thakur

मंडी : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के तहत हिमाचल की 2682 किलोमीटर सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 2643 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह और केंद्र सरकार का इसके लिए आभार जताते हुए कहा कि इस राशि से जल्द हमारी सड़कें मजबूत एवं भव्य बनेंगी। बरसात के कारण हमारी सैंकड़ों ग्रामीण सड़केंबूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं जिनकी मुरम्मत के लिए करोड़ों की राशि खर्च होनी है।

केंद्र के सहयोग से ही पहाड़ी राज्य की ये सड़कें अब चकाचक होंगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीम अभी बरसात से हुए नुकसान का पूरा आकलन कर लौटी है, लेकिन अब फिर से बरसात ने समूचे प्रदेश में कहर बरपाया है, जिससे नुकसान का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। पूरे प्रदेश में जहां भी जा रहे हैं। सब जगह भारी तबाही बरसात के कारण हुई है।

देर शाम नेता प्रतिपक्ष ने नाचन के सलवाहन, बल्ह के चुनाहन और नेर चौक बाजार में बाढ़ और जलभराव के कारण लोगों के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों से मिलकर उनका दर्द सांझा किया। इस दौरान उनके साथ नाचन के विधायक विनोद कुमार, बल्ह के विधायकइंद्र सिंह गांधी, भाजपा जिलाध्यक्षनिहाल चंद शर्मा, भाजपामंडलाध्यक्ष राजेंद्र राणा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें