Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Russia-Ukraine युद्ध में शामिल नहीं होगा बेलारूस : Aleksandr Lukashenko

August 18, 2023

Russia-Ukraine युद्ध में शामिल नहीं होगा बेलारूस : Aleksandr Lukashenko

मिन्स्कः बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा है कि जब तक यूक्रेन के लोग राज्य की सीमा पार नहीं करेंगे, बेलारूस यूक्रेन में सशस्त्र युद्ध में भाग नहीं लेगा। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, लुकाशेंको ने एक साक्षात्कार में मीडिया से कहा, कि ‘अगर यूक्रेनियन हमारी सीमा पार नहीं करते हैं, तो हम इस युद्ध में कभी भाग नहीं लेंगे, लेकिन हम हमेशा रूस की मदद करेंगे।‘

बेलारूसी राष्ट्रपति ने उन रिपोटरें का भी खंडन किया कि मॉस्को मिन्स्क को यूक्रेन में अपने ‘विशेष सैन्य अभियान‘ में भाग लेने के लिए मना रहा है। इस बीच लुकाशेंको ने कहा कि युद्ध को टाला जा सकता था और इसे खत्म करना अब भी संभव है। उन्होंने कहा कि किसी भी शांति वार्ता को बिना किसी पूर्व शर्त के आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें