Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रावस्ती में चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या, पांच हिरासत में

August 18, 2023

श्रावस्ती में चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या, पांच हिरासत में

श्रावस्ती: जिले के इकौना थाना क्षेत्र के जयचन्दपुर कटघरा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट और गोलीबारी में पांच व्यक्ति घायल हो गये जिनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गोली लगने से घायल ग्राम प्रधान के भाई संजय तिवारी (30) की अस्पताल में मृत्यु हो गयी। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शुक्रवार को बताया “जयचन्दपुर कटघरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम करीब पौने छ? बजे दो गुटों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हुई और फिर एक गुट ने गोलीबारी की। इस घटना में संजय तिवारी, सुखदेव तिवारी, विमला देवी, राजन और अभिषेक तिवारी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के दौरान संजय तिवारी की मृत्यु हो गई।’’ उन्होंने बताया कि शेष चार घायलों का इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी रहा है। एसपी ने बताया कि घटना के संबंध में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। फॉरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही है। गौरतलब है कि जयचन्दपुर कटघरा गांव में शिव कुमार शुक्ल ग्राम प्रधान थे। पंचायत चुनावों में उनके नजदीकी रिश्तेदार अरंविद तिवारी उन्हें हराया और प्रधान बने जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच उच्च न्यायालय में एक मुकदमा भी चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें