Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू नगर निगम ने मारे गए सुरक्षा र्किमयों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्मारक स्थापित किया

August 18, 2023

जम्मू नगर निगम ने मारे गए सुरक्षा र्किमयों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्मारक स्थापित किया

जम्मू: जम्मू नगर निगम (जेएमसी) ने आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान गंवाने वाले चार सुरक्षार्किमयों को श्रद्धांजलि देने के लिये ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत यहां एक स्मारक की स्थापना की। यह स्मारक गांधीनगर इलाके के एक सार्वजनिक पार्क में स्थापित किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक कुलदीप शर्मा और प्रवीण शर्मा उन सुरक्षार्किमयों में शामिल हैं जिन्हें यह स्मारक सर्मिपत किया गया है।

जम्मू नगर निगम के महापौर रांजिदर शर्मा ने शुक्रवार को कहा, “जिन्होंने इस देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, उन्हें याद किया जा रहा है। हम इस स्मारक के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। देश की अखंडता और सुरक्षा की दिशा में काम करने की शपथ ली जा रही है।” गांधीनगर महिला पुलिस थाने की प्रभारी कीर्ति कुमारी ने जेएमसी की पहल का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, “लोग शहीदों को भूल जाते हैं। लेकिन यह पहल बहुत सराहनीय है क्योंकि यह एक जन आंदोलन को जन्म देगी, जो सुनिश्चित करेगा कि लोग उन्हें (शहीदों को) याद रखें।” दिवंगत सुरक्षार्किमयों के परिवारों ने देश भर में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। एक दिवंगत सुरक्षाकर्मी की रिश्तेदार अनुराधा शर्मा ने कहा, “हम पहले शहीदों को इतना याद नहीं करते थे, लेकिन इस आंदोलन के माध्यम से, हम उन सभी का सम्मान कर रहे हैं जिन्होंने इस देश के लिए अपना जीवन त्याग दिया।”

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की घोषणा की थी। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, इस अभियान के तहत, “देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने” के लिए नौ से 30 अगस्त तक गांव, ब्लॉक, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें