Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर्नाटक में 5 साल के बच्चे का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार

August 18, 2023

कर्नाटक में 5 साल के बच्चे का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार

बेंगलुरु: कर्नाटक में पांच साल के लड़के के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। यह घटना बंगलुरू के कामाक्षीपाल्या पुलिस थाने के क्षेत्र की है। मामले में 55 वर्षीय आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उसके नाबालिग बेटे को सुधार गृह भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़का आरोपी का रिश्तेदार है। आरोपी ने कई बार बच्चे का यौन उत्पीड़न किया। पीड़ित बच्चे की मां उसे आरोपी के घर पर छोड़कर काम पर जाती थी। आरोपियों ने बच्चे को यह विश्वास दिलाया कि यौन उत्पीड़न एक खेल था। बच्चे को संक्रमण होने के बाद अपराध के बारे में पता चला। मां उसे डॉक्टर के पास ले गई। मेडिकल परीक्षण में पीड़ित बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें