Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेट्रोल पंप पर कार सवार से 22 लाख की लूट, CCTV तस्वीरें आई सामने

August 18, 2023

पेट्रोल पंप पर कार सवार से 22 लाख की लूट, CCTV तस्वीरें आई सामने

फिरोजपुर फाजलिका हाईवे पर गांव अमीर खास के पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिल सवारों ने एक कार सवार से 22 लाख रुपये लूट लिए। इसकी सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

यह भी पढ़े :- CM Mann के साथ मीटिंग में मांगो पर बनी सहमति, किसानों ने रेल रोको आंदोलन किया स्थगित

जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर अपनी कार में पेट्रोल भरवाने के बाद जब कार सवार व्यक्ति हाईवे पर जाने लगा तो मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उसकी कार रोक ली और साथ वाली सीट पर रखा उसका बैग ले गए। बताया जा रहा है कि बैग में 22 लाख रुपये थे। मामले की सूचना मिलने पर फाजिल्का से एसएसपी मंजीत सिंह ढेसी, ​​डीएसपी अतुल सोनी, सीआईए फाजिल्का प्रभारी मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी फाजिल्का मंजीत सिंह ढेसी ने कहा कि तस्वीरें उनके सामने आ गई हैं और मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें