Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्य में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर ‘आप’ ने किया प्रदर्शन

August 18, 2023

राज्य में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर ‘आप’ ने किया प्रदर्शन

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) की युवा शाखा ने बृहस्पतिवार को राज्य में कथित तौर पर बेरोजगारी के बढ़ने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस सरकार पर युवाओं को रोजगार देने में विफल रहने का आरोप लगाया। छत्तीसगढ़ में ‘आप’ के युवा शाखा के नेता रवींद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के फायर ब्रिगेड चौक पर रायपुर नगर निगम के महापौर के सरकारी आवास के करीब विरोध प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता तेजेंद्र तोड़ेकर ने कहा कि राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छल किया है। तोड़ेकर ने कहा, ”राज्य सरकार सीएमआईई के आंकड़ों का हवाला देती है और कहती है कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर शून्य के करीब है। लेकिन छत्तीसगढ़ के रोजगार कार्यालयों में 18 लाख बेरोजगार पंजीकृत हैं।” सीएमआईई (सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी) एक व्यावसायिक सूचना कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में है।

तोड़ेकर ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य विधानसभा में कहा है कि छत्तीसगढ़ में 18.5 लाख पंजीकृत बेरोजगार युवा हैं। उन्होंने राज्य सरकार को इस मुद्दे पर श्वेत पत्र जारी करने की चुनौती दी। राज्य में ‘आप’ के युवा शाखा के नेता रवींद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। राज्य सरकार द्वारा दिये जा रहे बेरोजगारी भत्ते के सवाल पर उन्होंने आरोप लगाया कि केवल कुछ चुनिंदा युवाओं को ही इसका लाभ मिल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें