Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jio ने लॉन्च किए नए Jio-Netflix प्रीपेड प्लान

August 19, 2023

Jio ने लॉन्च किए नए Jio-Netflix प्रीपेड प्लान

 

नई दिल्ली : रिलायंस जियो ने नेटफ़्लिक्स् सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले अपने दो नए ह्यजियो- नेटफ़्लिक्स् प्रीपेड प्लानह्ण लॉन्च कर दिए हैं। 1099 रु की कीमत वाले प्लान के साथ ग्राहकों को प्रतिदिन 2जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 1499 रु के प्लान के साथ कंपनी प्रतिदिन 3 जीबी डेटा ऑफर कर रही है। दोनो ही प्लान्स की वैलिडिटी 84 दिन की है।

हालांकि चुनिंदा जियो पोस्टपेड और जियो फाइबर प्लान पर नेटफ़्लिक्स् सब्सक्रिप्शन पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन यह पहली बार है कि प्रीपेड प्लान पर नेटफ़्लिक्स् सब्सक्रिप्शन उपलब्ध होगा। दुनिया में पहली बार नेटफ़्लिक्स् को बंडल टेल्को प्रीपेड प्लान के माध्यम से लॉन्च किया गया है।

इस लॉन्च के साथ ही जियो के 40 करोड़ से अधिक प्रीपेड ग्राहकों को नेटफ़्लिक्स् सब्सक्रिप्शन वाले प्लान चुनने का विकल्प मिल जाएगा। नेटफ़्लिक्स् के साथ, ग्राहक अपने मोबाइल डिवाइस पर कभी भी कहीं भी, हॉलीवुड से बॉलीवुड, भारतीय क्षेत्रीय फिल्मों और लोकप्रिय टीवी शो देख पाएंगे।

दोनों ही प्लान्स को जियो के अन्य प्लान्स की तरह ऑनलाइन या ऑफलाइन रिचार्ज की सुविधा ग्राहको को मिलेगी। लॉन्च के मौके पर जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के सीईओ, किरण थॉमस ने कहा, हम अपने ग्राहकों के लिए विश्व स्तरीय सेवाएं लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारे प्रीपेड प्लान के साथ नेटफ़्लिक्स् बंडल का लॉन्च हमारे संकल्प को प्रदर्शित करने का एक और कदम है। नेटफ़्लिक्स् जैसे वैश्विक साझेदारों के साथ हमारी साझेदारी मजबूत हुई है और साथ मिलकर हम बाकी दुनिया के अनुसरण के लिए उपयोग के मामले तैयार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : अलवर में जज का हुआ अंतिम संस्कार, रोते हुए पिता ने दी मुखाअग्नि, पत्नी-बच्चे संस्कार में नहीं हुए शामिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें