Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिर्फ इस वजह से अपने बच्चे को पका कर खा गई यह मां

August 19, 2023

सिर्फ इस वजह से अपने बच्चे को पका कर खा गई यह मां

माँ का हमारी जिंदगी में सबसे अहम् रोल होता है, माँ के बिना घर अधूरा रहता है। बच्चा भी सबसे पहले माँ बोलना ही सीखता है। लेकिन माँ का प्यार आपके लिए जानलेवा हो जाए तो। दरअसल, एक मां ने अपने ही दो बच्चों को सूअर समझकर मार डाला और उन्हें खा गई। जी हां, थाईलैंड की इस महिला ने दोनों बच्चों को पहले मारा और बाद में उन्हें पकाकर खा गई। जिनमें से एक बच्चे की उम्र एक साल और दूसरे की पांच साल थी। जब पुलिस महिला के घर पहुंची तो वो उनके शरीर के अंगों के साथ सो रही थी।

यह महिला एक पह़ाडी जनजाति से ताल्लुक रखती है और 2007 से मानसिक बीमारी का ईलाज करा रही है। लेकिन कुछ समय पहले ही उसने सारी दवाइयां एकाएक बंद कर दी थीं। जिस समय ये घटना घटी महिला अपने बच्चों के साथ घर में अकेली थी। उसका पति दवाइयां लेने के लिए बाहर गया हुआ था। पति जब घर लौटा तो उसके होश उ़ड गए। उसने ही महिला की बीमारी के बारे में सब कुछ बताया।

मेंटल हेल्थ डिपार्टमेंट के डॉक्टर कियातुफुम ने बताया कि महिला ने दवाइयां लेनी बंद कर दी थीं और इसी वजह से वो खुद को काबू नहीं कर सकी। दरअसल यह महिला कल्पनाएं करती थी और उसे हर समय ये लगता था कि कोई उसे मारने आ रहा है। इसी धोखे में उसने अपने बच्चों को सूअर समझकर मार डाला और उन्हें पकाकर खा गई। घटना के बाद महिला को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें