Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

OMG! जानें चौंका देने वाली आज की भारतीय एवं विश्व की ये घटनाएं

August 19, 2023

OMG! जानें चौंका देने वाली आज की भारतीय एवं विश्व की ये घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। मैक्सिमिलियन 1493 में प्रथम ऑस्ट्रिया का राजकुमार बना।
1796 – स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर किये।
1812 – अमेरिका के युद्धपोत ने ब्रिटेन के युद्धपोत गंर्रियर को हराया।
1839 – फोटो तत्व की खोज को लेकर रिपोर्ट पेश होने पर विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत हुई।
1895 -जापान के साथ युद्ध में पराजय के पश्चात चीन ने शीमोनोस्की समझौते के अनुसार ताइवान नामक द्वीप जापान के हवाले कर दिया।
1897 – लंदन में पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी का परिचालन किया गया।
1915 – नीदरलैंड में राशन कानून प्रभावी हुआ।
1919 -अफ़ग़ानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1939 – गुरुवर रवींद्र नाथ टैगोर ने कलकत्ता में सुभाष चंद्र बोस महाजती सदन का शिलान्यास किया।
1944 – भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया।
1949 – भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी।
1955 – अमेरिका ने साइकिल पर आयात शुल्को 50 फीदसी बढाया।
1960 – स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से दो कुत्तें और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए। बाद में यह पांचों जीवित पाए गए।
1966 – तुर्की में भूकंप की वजह से तकरीबन 2400 लोग मरे।
1970 – दक्षिण अफ्रीका में चीनी समुदाय के लोगों को श्वेत का दर्जा मिला।
1973 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1977 – सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।
1978 – ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत।
1998 – सूडान एवं अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया।
1999 – भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
2000 – हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया।
2004 – दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गुगल ने आज ही के दिन अपने शेयर बाजार में उतारे थे।
2004 – वान डेन हुगेनबैंड ओलम्पिक सबसे तेज तैराक बने।
2004 – गूगल ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जारी कर 1.67 अरब डॉलर जुटाए।
2005 -श्रीलंका सरकार व लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।
2006 – इस्रायल ने फ़िलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया।
2009 -स्वेदेश निर्मित नैसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के अभियान पर रवाना हुये।
2010 -अमेरिकी सेना की अंतिम ब्रिगेड के कुवैत जाने के साथ ऑपरेशन इराकी फ्रीडम खत्म हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें