Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जी-20 की चौथी बैठक जल्द होगी आयोजित, मुख्य सचिव संजीव कौशल ने तैयारियों को लेकर दी जानकारी

August 19, 2023

जी-20 की चौथी बैठक जल्द होगी आयोजित, मुख्य सचिव संजीव कौशल ने तैयारियों को लेकर दी जानकारी

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि जी-20 की चौथी बैठक 3 से 7 सितम्बर 2023 तक मानेसर, गुरुग्राम व नूह में आयोजित की जाएगी। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में जी-20 की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने एनएच-48 रामपुरा से आईटीसी ग्रांड भारत नूह तक सड़क कार्य की भी विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं महानिदेशक, सूचना, जन सम्पर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि मीटिंग के दूसरे दिन हरियाणा की समृद्व एवं खुशहाल संस्कृति को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं । उपायुक्त गुरुग्राम निशांत यादव ने बताया कि रोड़ कारपेटिंग, ड्रेन सफाई, फ्लाईओवर वाल पेटिंग एवं कर्ब स्टोन रिपेयरिंग आदि का कार्य किया जा रहा है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा रामपुरा से आईटीसी ग्रांड भारत नूह तक सड़क मार्ग एवं स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य भी किया जा रहा है। एनएच-48 रामपुरा से आईटीसी ग्रांड भारत सड़क कार्य की नियमित रूप से मोनिटरिंग कर समय-समय पर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें