Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद से जुड़े मामले में एसआईयू ने पुलवामा में छापेमारी की

August 19, 2023

जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद से जुड़े मामले में एसआईयू ने पुलवामा में छापेमारी की

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने शनिवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले में पुलवामा जिले में छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के वोपलवान, अवंतीपुरा में शेख सयूरल निसार के आवास पर छापेमारी की गई।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद से जुड़े अपराधों में उसकी संलिप्तता साबित करने और सबूत इकट्ठा करने के लिए की गई। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तलाशी के दौरान एसआईयू ने बैंक पासबुक, जिहाद संबंधी किताबें और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें