Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के क्लास-वन और टू अधिकारियों की प्रमोशन में भी आरक्षण का रखना होगा ख्याल, मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

August 19, 2023

हरियाणा के क्लास-वन और टू अधिकारियों की प्रमोशन में भी आरक्षण का रखना होगा ख्याल, मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

चंडीगढ़ : प्रदेश के क्लास-वन और क्लासटू अधिकारियों को भी अब आरक्षण के तहत पदोन्नति दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निर्देश जारी किए हैं और सरकार की ओर से इसे लेकर पत्र भी जारी कर दिया गया है। राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने इसके लिए मुख्यमंत्री का सर्व अनुसूचित जाति समाज की ओर से इस ऐतिहासिक फैसले पर धन्यवाद भी किया। सांसद कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि सन 1968 से जब संयुक्त पंजाब बना था, तभी से अनुसूचित जाति के क्लासवन और क्लास-टू अधिकारियों की पदोन्नति पर प्रतिबंध लगाया गया था।

जिसे लेकर मुख्यमंत्री से विभिन्न विभागों के करीब 55 अधिकारी मिले थे, जो सभी जिलों से आए थे और अपनी मांगों को उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था। पंवार ने बताया कि सरकार की ओर से जारी पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि क्लास-वन और क्लास-टू की पदोन्नति में अनुसूचित जाति को प्राथमिकता दी जाए।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें