Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान सरकार ने आपदा राहत के लिए हिमाचल को दिए 15 करोड़ रुपये

August 19, 2023

राजस्थान सरकार ने आपदा राहत के लिए हिमाचल को दिए 15 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजस्थान के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

शिमला ः हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि राजस्थान सरकार ने राज्य में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए आपदा राहत कोष में 15 करोड़ रुपये दिए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू और लोगों ने आपदा की इस घड़ी में सहायता प्रदान करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस राशि से आपदा प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने में काफी मदद मिलेगी।

उन्होंने विभिन्न संगठनों और जनता से इस कोष में योगदान देने का आग्रह किया ताकि प्रभावित लोगों को पर्याप्त सहायता प्रदान की जा सके। इस महीने की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 22 लोग मारे गए थे। एक अन्य प्राकृतिक आपदा में, सोलन जिले के कंडाघाट क्षेत्र में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद सात लोग जिंदा दब गये थे। बारिश के कहर ने बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचाया है और पहाड़ी राज्य में कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें