Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधायक द्वारा गर्भवती महिला अधिकारी से किए गया दुव्र्यवहार निंदनीय: विवेक

August 19, 2023

विधायक द्वारा गर्भवती महिला अधिकारी से किए गया दुव्र्यवहार निंदनीय: विवेक

ऊना (राजीव भनोट): प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक शर्मा ने शनिवार को जारी बयान में जिला मंडी के नाचन विधानसभा के भाजपा विधायक द्वारा गर्भवती महिला अधिकारी से किए गए दुव्र्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि जनता द्वारा चुने के प्रतिनिधि अगर अधिकारियों के साथ ऐसा रवैया रखेंगे, तो आम जनता को क्या आस होगी। विक्कू ने कहा कि भाजपा विधायक द्वारा महिला अधिकारी पर सरकार द्वारा कोई कार्य न करने की बात कहने का दबाव भी डाला गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में जयराम सरकार के कार्यकाल के दौरान विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी निधि से कोरोना की टेस्टिंग मशीन के लिए 25 लाख रुपए दिए। इसके अलावा 11 लाख प्रदेश सरकार को दिया और वहीं अपनी सैलरी भी नहीं ली। उन्होंने कहा कि नाचर के विधायक औच्छी राजनीतिक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय में भी भाजपा राजनीति पर उतारू है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की जनता के साथ खड़े हैं और पीडि़त परिवारों के घर-घर जाकर हाल चाल जान रहे हैं। लेकिन भाजपा के नेता घरों से बाहर तक नहीं निकले। केवल कमरे में बैठकर बयानबाजी करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विपक्ष जयराम ठाकुर भी इस आपदा के समय में प्रदेश से गायब है और प्रदेश के सांसद भी हिमाचल में जनता के बीच दिखाई नहीं दिए। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश के चारों सांसदों में से एक भी सांसद ने अपनी निधि से एक भी पैसा प्रदेश में आई आपदा में नहीं दिया और न किसी सांसद ने आपदा को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय जगत प्रकाश भले ही हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं और पीएम के साथ रोजाना मिलते हैं, लेकिन उन्होंने भी अभी तक हिमाचल में आई आपदा को लेकर कोई बात नहीं की। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें