Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वर्ग जानें के लिए अब मरने की नहीं पड़ेगी जरूरत क्योंकि मिल गया है स्वर्ग का दरवाजा!

August 20, 2023

स्वर्ग जानें के लिए अब मरने की नहीं पड़ेगी जरूरत क्योंकि मिल गया है स्वर्ग का दरवाजा!

स्वर्ग की आपने बहुत सी कहानियां सुनीं होंगी जिसमें कहा जाता है स्वर्ग में अप्सराएँ होती हैं और जो अच्छे कर्म करता हैं उसे स्वर्ग मिलता है। ऐसे में कई लोग चाहते हैं के वे स्वर्ग को एक बार जरूर देखें लेकिन उसके लिए मरने भी तो जरूरी हैं। ऐसे में अब स्वर्ग देखने के लिए मरने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि स्वर्ग जाने का दरवाजा मिल गया है। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। चीन में एक ऐसा पहाड़ है जहां पर स्वर्ग का दरवाजा है, लेकिन यहां पहुंचना इतना आसान नहीं है।

इस पहाड़ का नाम है तियानमेन माउंटेन, जिसकी ऊंचाई 5 हजार फीट है और ये दुनिया का सबसे ऊंचा पहाड़ है। यहांं एक गुफा है और इसे एक प्रमुख टूरिस्ट अट्रैक्शन प्लेस भी कहा जाता है। चीन में इस गुफा को स्वर्ग का दरवाजा भी कहा जाता है। बताया जाता है कि 253 ईस्वी में पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट गया था, जिससे इस गुफा का निर्माण हुआ। इसकी लंबाई 196 फीट, ऊंचाई 431 फीट तथा चौड़ाई 187 फीट है।इस पहाड़ की खासियत ये है कि ये चारों तरफ से बादलों से घिरी हुई है। इस कारण से लोग इसे स्वर्ग का दरवाजा कहने लगे। टूरिस्ट यहां जाने के लिए सड़क के अलावा केबल वे का उपयोग भी करते हैं। दुनिया का सबसे लंबा 24459 फीट और ऊंचाई पर बने इस केबल वे का नाम गिनीज बुक्स ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

केबल वे और सड़कों से उतरने के बाद लोग सीढिय़ां चढ़कर गुफा तक पहुंचते हैं। ताओ फिलॉसिफी के मुताबिक, ये स्टेप सुप्रीम नंबर है और सम्राट का प्रतीक है। इस गुफा की शुरुआत 20वीं शताब्दी में तियानमेन माउंटेन के पास एक वाटरफॉल से हुई थी, जो कि सिर्फ 15 मिनट के लिए ही दिखाई देता था। इसके बाद गायब हो जाता था। इसका पानी 1500 मीटर की ऊंचाई से सीधे नीचे गिरता था। अब इस वाटरफॉल का कोई नामोनिशान नहीं है।इस माउंटेन के बारे में ये भी कहा जाता है कि यहां पर काफी खजाने छुपे हुए हैं। इसे ढूंढऩे की कोशिश भी कई लोगों ने की, लेकिन वे असफल रहे। अब ये एक टूरिस्ट प्लेस है जहां पर हर साल लाखों टूरिस्ट घूमने आते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें