Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

केरल सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, कल्याण बोर्ड पेंशन का किया गया वितरण शुरू

August 20, 2023

केरल सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, कल्याण बोर्ड पेंशन का किया गया वितरण शुरू

 

तिरुवनंतपुरम: केरल सरकार ने आगामी ओणम त्योहार को देखते हुए राज्य में मई और जून के लिए सामाजिक सुरक्षा, कल्याण बोर्ड पेंशन का वितरण शुरू कर दिया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि सरकार लगभग 60 लाख लाभार्थियों में से प्रत्येक को 3,200 रुपये देगी और इसके लिए 1,762 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।

राज्य सरकार हर महीने लाभार्थियों को 1,600 रुपये कल्याण बोर्ड पेंशन के रूप में दे रही है और वर्तमान में मई और जून के लिए राशि का वितरण किया जा रहा है। विजयन ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘ओणम त्योहार मनाने के लिए लगभग 60 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रूप में 3,200 रुपये दिए जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा 2021 से राशि नहीं दिए जाने के बावजूद राज्य सरकार ने कल्याण बोर्ड पेंशन के लिए 212 करोड़ रुपये सहित 1,762 करोड़ रुपये आरक्षित किए हुए हैं।

पेंशन का वितरण 23 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।’’ केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने दावा कि भले ही केंद्र ने पिछले दो वर्षों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए अपने हिस्से की राशि नहीं दी है, लेकिन राज्य सरकार हर महीने पेंशन राशि जारी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने जनवरी 2021 से अपने हिस्से के 580 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें