Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार इस साल और खरीदेगी दो लाख टन प्याज, पांच लाख टन ‘buffer stock’ का लक्ष्य

August 21, 2023

सरकार इस साल और खरीदेगी दो लाख टन प्याज, पांच लाख टन ‘buffer stock’ का लक्ष्य

 

नई दिल्ली: सरकार इस साल प्याज का ‘बफर स्टॉक’ पांच लाख टन करने के लिए दो लाख टन अतरिक्त प्याज खरीदेगी और खुदरा बिक्री में इसका उपयोग करेगी। सरकार ने रविवार को यह घोषणा की।इससे एक दिन पहले ही सरकार ने प्याज की स्थानीय आपूर्ति सुगम करने और कीमतों पर नियंत्रण करने के लिए इसके निर्यात पर 40 प्रतिशत कर लगाने की घोषणा की थी।

चालू वित्त वर्ष के लिए प्याज के ‘बफर स्टॉक’ के लिए लक्ष्य तीन लाख टन रखा गया था, जो हासिल कर लिया गया है। फिलहाल इस ‘बफर स्टॉक’ को चुनिंदा राज्यों के लक्षित बाजारों में स्थानीय आपूर्ति सुधारने और मूल्य वृद्धि पर लगाम कसने के लिए खपाया जा रहा है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्याज की देशभर में खुदरा कीमत रविवार को सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढक़र 29.73 रुपये प्रति किलोग्राम थी। बीते वित्त वर्ष इसी दिन यह 25 रुपये प्रति किलोग्राम थी। दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमत 37 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो पिछले साल इसी दिन 28 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

उपभेक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ह्ल सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए तीन लाख टन के प्रारंभिक खरीद लक्ष्य को हासिल करने के बाद इस साल प्याज की ‘बफर स्टॉक’ की मात्रा को बढ़ाकर पांच लाख टन कर दिया है।

ये भी पढ़ें : Cannes फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहुंचेंगी Tara Sutaria, भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें