Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पांच साल की प्रेम कहानी…शादी करने से की मना तो चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट

August 21, 2023

पांच साल की प्रेम कहानी…शादी करने से की मना तो चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट

उप्रः उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिल में एक प्रेमी ने अपने ही प्रेमिका की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक हापुड़ जिले से नोएडा में शादी करने जा रहे थे। वहीं रास्ते में ही प्रेमिका ने शादी करने से इंकार दिया जिससे गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इसके प्रेमिका के शव को हाइवे किनारे फेंक कर फरार हो गया। जिसके के बाद इसकी सूचना पुलिस को खुद फोन पर प्रेमी ने दे दिया।

पुलिस ने बताया है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान मिली है जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम गुलबेज है। वो रामपुर के सहजाद नगर का रहने वाला है। उसकी प्रेम प्रसंग की कहानी चार-पांंच सालों से चल रही थी। आरोपी ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है, जबकि उसकी प्रेमिका जल निगम में संविदा पर तैनात थी। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें