Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसी को 2 हजार, किसी को 4 हजार फोरी राहत मिलना ऊंट के मुंह में जीरा : Anurag Thakur

August 21, 2023

किसी को 2 हजार, किसी को 4 हजार फोरी राहत मिलना ऊंट के मुंह में जीरा : Anurag Thakur

सुजानपुर (गौरव जैन) : केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि लोगों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। किसी का मकान किसी की दुकान किसी का खेत किसी का खलिहान सब खत्म हो गए हैं, लेकिन राहत राशि के नाम पर किसी को 2000 और किसी को 4000 पर दिया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है ऐसा नहीं चलेगा। केंद्रीय मंत्री सोमवार को अपने सांस्कृतिक क्षेत्र के अंतर्गत धर्मपुर और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने बारिश से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

उन्होंने लोगों से मिलकर उनके दुख दर्द को जाना किस कितना नुकसान हुआ है। इसका आकलन किया मीडिया के सामने बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोगों के बुरे हाल है ब्रह्म बारिश ने लोगों को गहरे जख्म दिए हैं, जिसकी भरपाई करना जरूरी है। 350 के करीब मकान ऐसे हैं, जो गिरने की कगार पर है कभी भी गिर सकते हैं। जल्द ही अगर उन्हें सहायता देंगे या रिटेनिंग वॉल लगाकर नहीं दी गई, तो यह भी खत्म हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वह लगातार लोगों से मिल रहे हैं, लोगों की शिकायतें हैं, कहीं पर विद्युत 12 दिनों से नहीं आई हैं। कहीं पर लोगों को त्रिपाल नहीं मिल रहे यह सही बात नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लगभग 862 करोड़ रुपए अभी तक जारी किए हैं। लगभग 2700 करोड रुपए प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत दिए गए हैं। एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है हर किसी को सहायता के लिए आगे आना होगा।

केंद्र के मोदी सरकार हर सहायता प्रदेश सरकार की कर रही है, आगे भी करेगी। राष्ट्रीय आपदा के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नियमों के मुताबिक राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं की जा सकती। यह नियम केंद्र में जब कांग्रेस सरकार 2008 में थी उस समय उन्होंने ही बनाया था, लेकिन फिर भी केंद्र की मोदी सरकार लगातार हिमाचल को हर यथासंभव सहायता उपलब्ध करवा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें