भारतीय सेना ने एक बार फिर दुश्मन के घर में घुसकर उन्हें मारा है। आपको बतादें कि इस बार हमारे जवानों ने राजौरी और पुंछ जिलों के बीच नियंत्रण रेखा पार की और अधिकृत कश्मीर के कोटली के नाकयाल में सक्रिय आतंकवादियों के चार लॉन्चिंग पैड को नष्ट किया। जानकारी है कि हमारी सेना वहां करीब ढाई किलोमीटर अंदर घुसकर की गई थी। इस सर्जिकल स्ट्राइक में सात से आठ आतंकी मारे गए। इस मिशन को अंजाम देकर हमारे जवान सुरक्षित वापस लौट आये हैं।