Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बालाकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, हथियार,पाकिस्तान निर्मित दवा बरामद

August 22, 2023

बालाकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, हथियार,पाकिस्तान निर्मित दवा बरामद

जम्मू: पुंछ जिले के बालाकोट सैक्टर में सेना ने घुसपैठ के बड़े प्रयास को विफल करते हुए हथियार और गोला बारूद बरामद किया। सेना के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार कई खुफिया एजैसियों और पुलिस के खुफिया इनपुट से पता चला था कि बालाकोट सेक्टर के सामने से नियंत्रण रेखा पार कुछ आतंकी इस तरफ आने की कोशिश कर रहे हैं।

इन सूचनाओं के आधार पर निगरानी ग्रिड को अत्यधिक अलर्ट पर रखा गया था। 21 अगस्त की सुबह सेना के सतर्क जवानों ने दो आतंकवादियों को बालाकोट सेक्टर के हमीरपुर क्षेत्र में खराब मौसम, घने कोहरे, घने पत्तों और ऊबड़-खाबड़ जमीन का उपयोग करके नियंत्रण रेखा पार करने का प्रयास करते हुए देखा।

जैसे ही आतंकवादी अपने स्वयं के घात स्थलों के पास पहुंचे तो उन्हें चुनौती दी गई और फिर उन पर प्रभावी ढंग से गोलीबारी की गई। मौसम और जमीनी परिस्थितियों का फायदा उठाकर आतंकी वापिस भागने की कोशिश करने लगे। गोलीबारी के परिणामस्वरूप एक आतंकवादी नियंत्रण रेखा के पास जमीन पर गिर गया। दोपहर बाद मौसम की स्थिति और दृश्यता में सुधार के बाद तलाशी अभियान शुरू हुआ।

इलाके की तलाशी में एक एके 47 राइफल, दो मैगजीन, 30 राउंड, दो ग्रेनेड और पाक मूल की दवाएं बरामद हुर्इं। खोज के दौरान एलसी की ओर जाने वाले रक्त के निशानों का भी पता लगाया गया। खुफिया जानकारी के अनुसार घुसपैठ का प्रयास करने वाले दो आतंकवादी गोलीबारी के कारण घायल हो गए लेकिन फिर भी नियंत्रण रेखा के पार लौट गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें