Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कप्तानी में किसी तरह के नए प्रयोग नहीं करूंगा: Mitchell Marsh

August 22, 2023

कप्तानी में किसी तरह के नए प्रयोग नहीं करूंगा: Mitchell Marsh

 

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर मिशेल मार्श ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के आगामी दौरे में वह कप्तान के रूप में किसी तरह का नया प्रयोग नहीं करेंगे और इसके बजाय उसी ढर्रे पर आगे बढ़ेंगे जिस पर नियमित कप्तान पैट कंमिस और कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड चल रहे थे।

कमिंस अभी कलाई की चोट से उबर रहे हैं और उनकी अनुपस्थिति में 31 वर्षीय मार्श को ऑस्ट्रेलिया की टी20 और वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई है। मार्श क्रिकेट.सीओ.एयू से कहा,‘‘मैं संभवत: किसी तरह के नए प्रयोग नहीं करूंगा। मेरा मानना है कि नेतृत्व कौशल के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण चीज मैंने सीखी है वह स्वयं के प्रति ईमानदार रहना है।

उन्होंने कहा,‘‘ कंमिस और मैकडोनाल्ड ने हमारी टीम के अंदर बहुत अच्छा माहौल तैयार किया है और उम्मीद है कि टी20 प्रारूप में मैं इसे बनाए रखूंगा तथा ऐसा माहौल तैयार करूंगा जिसमें खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए क्रिकेट का पूरा आनंद लेंगे।

मार्श ने उम्मीद जताई कि भारत में होने वाले वनडे विश्वकप के दौरान कंमिस उन पर भरोसा दिखाएंगे। उन्होंने कहा,‘‘मेरा मानना है कि पैट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह कप्तानी करते हुए अन्य खिलाड़ियों पर भी निर्रभ रहता है। वह शानदार भूमिका निभा रहा है।

मार्श ने कहा, ‘गेंदबाज होने के कारण प्रत्येक प्रारूप के प्रत्येक मैच में खेलना है उसके लिए संभव नहीं है और इसलिए ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर वह भरोसा कर सकता है। हमारे बीच अच्छी दोस्ती है और मैं जानता हूं कि वह मुझ पर और मैं उस पर भरोसा कर सकता हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें