Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, बढ़ी निगरानी

August 22, 2023

फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, बढ़ी निगरानी

वाराणसी। देश भर कई प्रदेशों में जहां बाढ़ ने तबाही माचा रखा वहीं वाराणसी में भी गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। जल विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर मंगलवार की सुबह 64.15 मीटर पर था। जलस्तर में वृद्धि के साथ ही एनडीआरएफ व जल पुलिस की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

नौका संचालन की निगरानी की जा रही है। लोगों को सतर्कता बरतने के लिए आगाह किया जा रहा। वहीं आसपास के इलाकों में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोग डरने लगे हैं। हालांकि लगभग एक सप्ताह की वृद्धि के बाद जलस्तर तेजी से घटने लगा। इससे घाटों किनारे रहने वालों ने राहत की सांस ली थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें