Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

चरित्र पर संदेह को लेकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की मां की हत्या

August 22, 2023

चरित्र पर संदेह को लेकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की मां की हत्या

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 17 वर्षीय किशोर ने अपनी मां के चरित्र पर संदेह करते हुए कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्ज़्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला घटना से पहले किसी को मैसेज कर रही थी, जिससे नाराज होकर बेटे ने यह कदम उठाया। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना रविवार देर रात वसई टाउनशिप के पैरोल इलाके में हुई। मांडवी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अशोक कांबले ने कहा कि मृतका की पहचान सोनाली गोगरा (35) के रूप में हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी मां के चरित्र को लेकर लड़के की बेचैनी उनके बीच बार-बार झगड़े का कारण बन रही थी। जानकारी मुताबिक रविवार की शाम जब लड़का खाना खा रहा था तो उसने देखा कि उसकी मां अपने मोबाइल फोन पर किसी को मैसेज कर रही है। मां पर संदेह करते हुए बेटे ने उत्तेजित होकर कुल्हाड़ी से मां पर हमला बोल दिया।

इस घटना के समय परिवार का कोई अन्य सदस्य घर में मौजूद नहीं था। पीड़िता सोनाली गोगरा कोतत्काल भिवंडी के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस जघन्य अपराध के लिए पुलिस ने हत्या से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें