Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hyderabad में बाइक को टक्कर मारने के बाद जलकर खाक हुई बस, 1 की मौत

August 22, 2023

Hyderabad में बाइक को टक्कर मारने के बाद जलकर खाक हुई बस, 1 की मौत

हैदराबादः हैदराबाद के बाहरी इलाके मेडचल मल्काजगिरी जिले के शमीरपेट में मंगलवार को एक बाइक सवार की एक निजी बस से टक्कर हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और इस घटना में दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। मृतक की पहचान सिद्दीपेट जिले के संपत (26) के रूप में की गई। बस एक फार्मा कंपनी की थी।

पुलिस के मुताबिक, टक्कर के कारण टैंकर से पेट्रोल लीक होने के बाद बाइक में आग लग गई। बस के पहिये के नीचे आई बाइक से निकली आग की लपटों ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में सवार लोग तुरंत नीचे उतर गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें