Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरनाला की Banita Joshi नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की निर्विरोध जायंट सैक्रेटरी निर्वाचित

August 22, 2023

बरनाला की Banita Joshi नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की निर्विरोध जायंट सैक्रेटरी निर्वाचित

बरनाला (हिमांशु दुआ) : भारतीय नेटबॉल संघ द्वारा पंजाब टीम की राष्ट्रीय नेटबॉल महिला खिलाड़ी बनीता जोशी का निर्विरोध सह-सचिव निर्वाचन किया गया है। जिसे संघ की ओर से बधाई दी गई, वहीं उसका भारतीय नेटबॉल संघ के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से पंजाब के शहर बरनाला पहुंचने पर प्रदेशभर के महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भव्य अभिनंदन किया।

पंजाब टीम की राष्ट्रीय नेटबॉल महिला खिलाड़ी बनीता जोशी नेटबॉल खेल में अपने करियर की शुरुआत कुछ साल पहले ही की थी। जिसने देश के विभिन्न प्रांतों में पहुंच राष्ट्रीय स्तर की नेटबॉल स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। क्यूंकि बनीता जोशी द्वारा प्रदेशभर के अपने खिलाड़ियों को सूत्र में बांधने की मैनेजमैंट अधिक प्रभावशाली रही है उसके आधार पर बनीता जोशी का नाम राष्ट्रीय सह-सचिव के तौर पर आगे आया।

भारतीय नेटबॉल संघ की नव-निर्वाचित राष्ट्रीय सह-सचिव बनीता जोशी ने देशभर के नेटबॉल खिलाड़ियों को आश्वासन दिया है कि वह नेटबॉल खेल, खिलाड़ियों तथा संघ की सेवाओं के लिए समर्पित रही हैं और सदैव रहेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें