Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

OMG! कैमरे में कैद हुआ रियल एल्फ, तेजी से वीडियो हो रहा वायरल

August 23, 2023

OMG! कैमरे में कैद हुआ रियल एल्फ, तेजी से वीडियो हो रहा वायरल

हैरी पॉटर के किरदार एल्फ के बारे में तो आप अच्छे से जानते होंगे। लेकिन क्या अपने कभी असलियत में एल्फ देखे हैं। दरअसल , एक ऐसा ही जीव वीडियो में देखा गया है। इस वीडियो को कोलोराडो की रहने वाली विवियन गोमेज ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है। गोमेज ने वीडियो पोस्ट करते वक़्त लिखा कि ” मैं जब रविवार की सुबह उठी तो मैंने अपने कैमरे में हैरी पॉटर के किरदार एल्फ के जैसा एक जीव देखा।

मैं हैरान रह गई। उन्होंने लिखा कि घर के दूसरे कैमरों में यह रिकॉर्ड नहीं हुई।” फेसबुक पर इस वीडियो को 90 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं, हजारों लोगों ने कमेंट्स किए हैं। इसे ट्विटर पर रिपोस्ट किया गया, जहां इसे करीब 3 करोड़ बार देखा गया।

महिला के वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग तरह से प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने इसकी एल्फ से तो किसी ने गोबलिन से तुलना की। एक यूजर ने लिखा, यदि आप बेहद करीब से देखें तो एक सामान्य बच्चे की तरह दिखता है, जिसने सिर पर शॉर्ट्स पहन रखा है। कुछ लोगों ने इसे प्रैंक करार दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें