Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 7 पैसे की बढ़त से आगे बढ़ा,जानें क्या है शेयर बाजारों का हाल

August 23, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 7 पैसे की बढ़त से आगे बढ़ा,जानें क्या है शेयर बाजारों का हाल

 

मुंबई: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। स्थानीय शेयर बाजारों के सुस्त रुख के बीच रुपया सीमित दायरे में था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और इस सप्ताह अमेरिकी के केंद्रीय बैंक के प्रमुख जेरोम पावेल के जैक्सन होल में संबोधन से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.02 पर खुला और फिर 82.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव की तुलना में सात पैसे की बढ़त है। मंगलवार को रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 82.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत गिरकर 103.48 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.17 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें