Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्मार्ट मीटर को लेकर व्यवसायियों में रोष, कहा-उद्योग पर पड़ रहा करीब चार लाख का बोझ

August 23, 2023

स्मार्ट मीटर को लेकर व्यवसायियों में रोष, कहा-उद्योग पर पड़ रहा करीब चार लाख का बोझ

लुधियाना : सरकार इंडस्ट्री को स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कह रही है, जिसके लिए आखिरी तारीख सितंबर तय की गई है। लेकिन सरकार के इस फैसले से कारोबारी नाराज हैं। उनका कहना है कि इससे एक उद्योग पर करीब चार लाख का बोझ पड़ेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि, हमें कहा गया था कि स्मार्ट मीटर उपलब्ध कराने के लिए पांच कंपनियां होंगी, लेकिन केवल एक कंपनी ही मीटर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि इस बात की आशंका ज्यादा है कि मनोपाली से कंपनियों पर बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को उन्हें समय देना चाहिए और लघु उद्योग इतना बोझ उठाने में सक्षम नहीं है। यदि राहत नहीं मिली तो वे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

वहीं, जब इस बारे में आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यापारियों के प्रति ईमानदार है. वह व्यापारियों की मांगों को पंजाब के मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और उन्हें यकीन है कि मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें