Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जलशक्ति विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता से मिला

August 23, 2023

जलशक्ति विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता से मिला

कलोत्रा, उधमपुर :जल शक्ति विभाग के मैकेनिकल डिवीजन के रिटायर्ड कर्मचारियों का एक शिष्टमंडल आज भाजपा नेता बलवंत सिंह मनकोटिया से मिला तथा अपनी समस्यओं के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर जानकारी देते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बताया कि उनकी पैंशन में काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा उनका पुराना एरियर भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने भाजपा नेता से उनकी मांग को यूटी प्रशासन के समक्ष उठाने की मांग की। वहीं भाजपा नेता ने उन्हे आशवासन दिया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर यूटी प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा तथा हल करवाने की प्रयास किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें