Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mizoram में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 लोगों की मौत

August 23, 2023

Mizoram में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 लोगों की मौत

आइजोल : मिजोरम के सायरांग इलाके के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से बुधवार को करीब 17 श्रमिकों की मौत हो गई। रेलवे और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। दुर्घटनास्थल पर कई अन्य श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है, क्योंकि बुधवार सुबह जब दुर्घटना हुई तब लगभग 40 श्रमिक मौजूद थे। कुरुंग नदी पर बैराबी को सैरांग से जोड़ने वाला रेलवे पुल निर्माणाधीन था।

वहीं मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”आइजोल के निकट सायरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया; इस हादसे में कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हुई है, बचाव कार्य जारी है। इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं।’ मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें