Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहाड़ियां दरकने के मामलों को देखते हुए करवाया जा रहा जियोलॉजिकल सर्वे : DC निपुण जिंदल

August 23, 2023

पहाड़ियां दरकने के मामलों को देखते हुए करवाया जा रहा जियोलॉजिकल सर्वे : DC निपुण जिंदल

नूरपुर (पकंज) : डीसी कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने आज उपमंडल नूरपुर में आपदा से हुए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के उपरांत नूरपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस मानसून सीजन के दौरान जिला में पहाड़ियां दरकने के अधिकतर मामले सामने आए हैं जिससे कई मकान जमींदोज होने के अतिरिक्त पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अतिरिक्त उनकी उपजाऊ भूमि भी बह गई है।

उन्होंने बताया कि पहाड़ियां दरकने के मामलों को देखते हुए प्रशासन द्वारा जियोलॉजिकल सर्वे करवाया जा रहा है जिसके लिए जिला में 7 टीमें पूरी गहनता से सर्वेक्षण कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण रिपोर्ट आने के बाद भविष्य में इस समस्या से निपटने के लिए ठोस एवम प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

उपायुक्त ने बताया कि सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि जिन लोगों की भूमि आपदा के दौरान बह गई है उसका पूरा ब्यौरा तैयार करने के साथ उनके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए ताकि प्रभावित परिवारों का स्थाई पुनर्वास सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने बताया कि प्रशासन प्रदेश सरकार के दिशानिर्देशों के तहत प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचा रहा है। इस अवसर पर एसपी नूरपुर अशोक रत्न,एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह, एएसपी मदनकांत शर्मा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें