Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि से जारी किए 55.50 लाख रुपए, विकास योजनाओं और पुनर्वास कार्यों पर होंगे खर्च

August 23, 2023

प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि से जारी किए 55.50 लाख रुपए, विकास योजनाओं और पुनर्वास कार्यों पर होंगे खर्च

मंडी (सृष्टि) : सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि से 55.50 लाख रुपए की राशि जारी की है। यह राशि मंडी संसदीय क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और पुनर्वास कार्याें पर खर्च होगी। सांसद प्रतिभा सिंह ने अपने मंडी दौरे के दौरान की गई घोषणाओं को पूरा करते हुए सांसद निधि से मंडी संसदीय क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को अमलीजामा पहनाने और पुनर्वास कार्यों के लिए यह राशि जारी की है।

बता दें सांसद प्रतिभा सिंह ने कुछ दिन पूर्व मण्डी संसदीय क्षेत्र मे अपने दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और गाँव-गाँव जा कर लोगों की समस्याओं को सुना था।आज यहां से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि आपदा कि इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है।

बाढ़ से नुकसान का दायरा अधिक होने के कारण उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आपदा प्रभावितों को तुरंत सहायता देने के कहा है। सरकार का प्रशासनिक अमला भी प्रभावितों के घर पर जाकर उनकी लगतार मदद कर रहा हैं। उन्होंने अपनी सांसद निधि जारी कर दी है, ताकि पुनर्वास कार्याें में और तेजी लाई जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें