
नयी दिल्ली: ई कॉमर्स को आम लोगों तक पहुँचाने के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस मीशो ने 2027 तक एक करोड़ छोटे व्यवसायों को ऑनबोर्ड कर उन्हें ऑनलाइन सफलता प्रदान करने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इससे जमीनी स्तर पर जाकर एसएमबी को समर्थ बनाने की मीशो की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। यह महत्वाकांक्षी लक्ष्य मीशो के मौजूदा 13 लाख विक्रेता आधार को बढ़ाकर 10 गुना कर देगा, साथ ही 40 लाख से कम वार्षिक कारोबार वाले छोटे, मध्यम और स्थानीय उद्यमों को डिजिटल वाणिज्य के दायरे में लाकर उन्हें नये अवसर प्रदान करेगा। यह पहल 40 लाख से कम वार्षिक कारोबार वाले व्यवसायों को ऑनलाइन बिक्री पर लगने वाले अनिवार्य जीएसटी से राहत देने के सरकार के निर्णय के अनुरूप भी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...