Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जियो फाइनेंशियल र्सिवसेज का शेयर पांच प्रतिशत टूटा, लगातार तीसरे दिन निचले र्सिकट को छुआ

August 23, 2023

जियो फाइनेंशियल र्सिवसेज का शेयर पांच प्रतिशत टूटा, लगातार तीसरे दिन निचले र्सिकट को छुआ

नयी दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हुई वित्तीय सेवा इकाई जियो फाइनेंशियल र्सिवसेज लि. (जेएफएसएल) का शेयर बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में अपने निचले र्सिकट स्तर को छू गया। बीएसई पर कंपनी का शेयर पांच प्रतिशत के नुकसान से 227.25 रुपये पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर पांच प्रतिशत के नुकसान से 224.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था। लगातार तीसरे दिन एनएसई पर भी कंपनी के शेयर ने अपने निचले र्सिकट को छुआ। जियो फाइनेंशियल र्सिवसेज के शेयर सोमवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुए थे। सोमवार और मंगलवार को भी कंपनी का शेयर पांच प्रतिशत टूटा था। जियो फाइनेंशियल र्सिवसेज लि. पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हुई थी।

ये भी पढ़ें : अलवर में जज का हुआ अंतिम संस्कार, रोते हुए पिता ने दी मुखाअग्नि, पत्नी-बच्चे संस्कार में नहीं हुए शामिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें