Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chandrayaan 3: भारतीय क्रिकेटरों ने इसरो को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर दी बधाई

August 24, 2023

Chandrayaan 3: भारतीय क्रिकेटरों ने इसरो को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर दी बधाई

नई दिल्ली: भारत के शीर्ष क्रिकेटरों ने बुधवार को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और देशवासियों को बधाई दी। विराट कोहली ने एक्स पर लिखा, ‘चंद्रयान-3 की टीम को खूब बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया है।’ युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने लिखा, ‘इसरो के प्रतिभाशाली दिमागों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिये बधाई! चंद्रयान-3 की टीम को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिये बधाई!

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला देश, सुनने में बहुत अच्छा लगता है। हममें से प्रत्येक के लिये गर्व का क्षण और इसरो को उनके सभी प्रयासों के लिये बधाई।’ सीमित ओवर क्रिकेट में भारत के उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘हमारे देश के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन! चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में शामिल सभी लोगों को बधाई।’

केएल राहुल ने लिखा, ‘इसरो की असाधारण टीम को सलाम। आपकी दृढ़ता और प्रतिभा हमारे देश को गौरवान्वित करती है। जय हिन्द।’ चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम के चांद पर सफलतापूर्वक पहुंचने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें आयरलैंड दौरे पर गये सभी खिलाड़यिों को इस ऐतिहासिक लम्हे को अनुभव करते हुए देखा जा सकता है।

इस बीच, बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा, ‘एक ऐतिहासिक क्षण जो आने वाली पीढ़ियों तक याद रहेगा! चंद्रयान-3 की विजयी लैंडिंग पर इसरो को हार्दिक बधाई। एक उल्लेखनीय उपलब्धि जो उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता और असाधारण उपलब्धि के माध्यम से हम सभी को प्रेरणा से भर देती है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें