Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

फगवाड़ा GRPF ने 2 नशा तस्करों को 14.500 kg चूरापोस्त सहित किया गिरफ्तार

August 24, 2023

फगवाड़ा GRPF ने 2 नशा तस्करों को 14.500 kg चूरापोस्त सहित किया गिरफ्तार

कपूरथला : नशा तस्करी के मामले में फगवाड़ा जीआरपी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आपस में रिश्तेदार है एक लुधियाना के मुलापुर दाखां का है और दूसरा दोराहा का रहने वाला बताया जा रहा है। यह एमपी से चूरापोस्त लेकर आये थे और इन्हें लुधियाना में उतरना था। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि किसी कारण वश यह लुधियाना की जगह फगवाड़ा पहुंच गए और वापिस लुधियाना की ओर जा रहे थे कि पुलिस शक के आधार पर इनको रोक लिया। जब तलाशी ली गई तो इनके पास से 14 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। इन दोनों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें