Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोहित रैना ने द फ्रीलांसर में अपने किरदार की तैयारी के लिये ‘अ टिकट टु सीरिया’के लेखक से की मुलाकात

August 24, 2023

मोहित रैना ने द फ्रीलांसर में अपने किरदार की तैयारी के लिये ‘अ टिकट टु सीरिया’के लेखक से की मुलाकात

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता मोहित रैना ने फिल्म द फ्रीलांसर में अपने किरदार की तैयारी के लिये ‘अ टिकट टु सीरिया’के लेखक से मुलाकात की।‘द फ्रीलांसर’ सीरीज शिरीश थोराट की किताब अ टिकट टू सीरिया पर आधारित है, भाव धूलिया इसके निर्देशक हैं, फ्राइडे स्‍टोरीटेलर्स इसके निर्माता हैं और नीरज पांडे इसके रचनाकार एवं शोरनर हैं। द फ्रीलांसर 1 सितंबर, 2023 को डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज होने के लिये तैयार है।इसमें मोहित रैना अनुपम खेर एवं कश्‍मीरा परदेशी की मुख्‍य भूमिका हैं।

इस सीरीज में सुशांत सिंह, जॉन कोक्‍केन, गौरी बालाजी, नवनीत मलिक, मंजिरी फडनीस, सारा जेन डियास, आदि जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी महत्‍वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आयेंगे।द फ्रीलांसर में मोहित रैना ने अविनाश कामथ के अपने किरदार की बारीकियों को समझने के लिये इसे पर्याप्‍त समय दिया है। उन्‍होंने बताया कि आखिर इस किरदार को समझने में उन्‍हें कितनी मेहनत करनी पड़ी और डायरेक्‍टर से मिलने एवं किताब को पढ़ने के बाद उन्‍होंने इस भूमिका की तैयारी कैसे की।मोहित रैना ने कहा, “मैंने ‘अ टिकट टु सीरिया’बुक पढ़ी है और मुझे श्री शिरीष थोराट से मिलने का भी मौका मिल चुका है।

उन्‍होंने जो सुझाव दिये और जिस तरह से अपने अनुभवों को साझा किया, उससे मुझे बहुत मदद मिली। मुझे दुनिया की झलक नजर आई, जिसमें हम कदम रखने जा रहे थे। और मैं बेहद खुशनसीब हूं कि मुझे डायरेक्‍टर के रूप में भाव धूलिया मिले, जिन्‍होंने हर परेशानी में मेरा मार्गदर्शन किया। कशमीरा परदेशी सहित सभी लोगों के साथ काम करने का अनुभव बेहतरीन था। हालांकि, मैंने कशमीरा के साथ बहुत ज्‍यादा काम नहीं किया, लेकिन यह यादगार रहा। एक नई प्रतिभा हमेशा ही एक चुनौती लेकर आती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें