Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Yo-yo टेस्ट के स्कोर ने कोहली के लिए खड़ी की मुश्किलें ,BCCI ने जमकर लगाई फटकार

August 25, 2023

Yo-yo टेस्ट के स्कोर ने कोहली के लिए खड़ी की मुश्किलें ,BCCI ने जमकर लगाई फटकार

 

नई दिल्‍ली: भारतीय स्टार बल्लेबाज (star batsman) विराट कोहली को अपने यो-यो टेस्ट (The yo-yo test) का स्कोर फैंस (yo-yo test fans) के साथ साझा करना भारी (Heavy) पड़ गया। बताया जा रहा है कि, उनकी इस गलती की वजह से पूरी टीम को बीसीसीआई (BCCI) की लताड़ (lashed) का सामना करना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार,किंग कोहली ने गुरुवार को इस टेस्ट में 17.2 स्कोर हासिल किया और इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने फैंस के साथ यह स्कोर शेयर किया। एशिया कप से पहले बेंगलुरु के अलूर में भारतीय टीम का कैंप लगा है जहां सभी खिलाड़ियों को यो-यो टेस्ट देना अनिवार्य है।

विराट कोहली इसमें सबसे ज्यादा 17.2 अंक हासिल करने में सफल रहे। यह परीक्षण छह दिवसीय अनुकूलन शिविर और कौशल निखारने के लिए लगे इस शिविर का हिस्सा है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने फिटनेस पैरामीटर 16.5 रखा है।एशिया कप 2023 से पहले भारतीय क्रिकेटरों ने गुरुवार को फिटनेस ‘ड्रिल्स’ का कड़ा अभ्यास किया जिसमें ‘यो-यो’ परीक्षण भी शामिल था। इस अभ्यास में मौजूद सभी खिलाड़ी ‘यो-यो’ परीक्षण में खरे उतरे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें