Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आलिया भट्ट ने नेशनल फिल्म अवार्ड जीतने पर जताई खुशी, कही ये बड़ी बात

August 25, 2023

आलिया भट्ट ने नेशनल फिल्म अवार्ड जीतने पर जताई खुशी, कही ये बड़ी बात

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल फिल्म अवार्ड जीतने पर खुशी जतायी है। 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्डस 2023 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सैनन को मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है।इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरे साझा की है और खास पोस्ट भी लिखा है। पहली फोटो में आलिया ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का सिग्नेचर पोज करते नजर आ रही है।

वहीं दूसरी फोटो में आलिया अपने चेहरे की खुशी को दिखा रही है।इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, संजय सर को.पूरी टीम को.मेरे परिवार के लिए.मेरी टीम को और मेरे दर्शकों के लिए.ये राष्ट्रीय पुरस्कार आपका है, क्योंकि आपके बिना ये कुछ भी संभव नहीं होगा। सचमुच!!! मैं बहुत आभारी हूं.मैं ऐसे क्षणों को हल्के में नहीं लेता.मुङो आशा है कि मैं जब तक संभव हो मनोरंजन करती रहूंगा. प्यार और रोशनी. गंगू (जिसे आलिया के नाम से भी जाना जाता है)। आलिया भट्ट ने अपने पोस्ट में कृति सैनन को भी बधाई दी है। आलिया ने लिखा, कृति मुङो याद है कि जिस दिन मैंने मिमी देखी थी उस दिन मैंने आपको मैसेज किया था। यह इतना ईमानदार और शक्तिशाली प्रदर्शन था।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें